शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया हो सकती है निफ्टी में शामिल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम या भारती इन्फ्राटेल के बाहर होने की संभावना

खबरों के अनुसार फरवरी में होने वाली इंडेक्स समीक्षा में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) निफ्टी50 (Nifty50) सूचकांक में शामिल हो सकती है।

दूसरी ओर हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) या भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को निफ्टी से बाहर किये जाने की संभावना है। जानकारों का मानना है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम को निफ्टी से बाहर किये जाने की संभावना थोड़ी अधिक है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम को निफ्टी में सितंबर 2017 में शामिल किया गया था।
पिछले कई वर्षों का चलन देखें तो एक्सचेंज फरवरी के दूसरे पखवाड़े में निफ्टी में शामिल और निकाले जाने वाली कंपनियों की सूची जारी कर सकता है, जो अप्रैल सीरीज में लागू होगी।
बता दें कि जनवरी और जुलाई में समाप्त होने वाली छमाही के आँकड़ों को ध्यान में रखते हुए सूचकांक को अर्ध-वार्षिक रूप से पुनर्गठित किया जाता है। जबकि निफ्टी 50 में शेयरों का प्रतिस्थापन (यदि कोई हो) आम तौर पर अप्रैल और अक्टूबर की फ्यूचर ऐंड ऑप्शन सीरीज के पहले कार्य दिवस से लागू किया जाता है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख