शेयर मंथन में खोजें

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक और एसऐंडपी 500 में हल्की बढ़ोतरी

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

डॉव जोंस में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि नैस्डैक और एसऐंडपी 500 में हल्की बढ़ोतरी हुई। दरअसल अमेरिका-चीन व्यापार करार को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान आया था कि व्यापार समझौते के लिए दोनों देशों द्वारा निर्धारित 01 मार्च की समय सीमा से पहले उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करने की योजना नहीं है। इससे अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता होने की संभावना कम हो गयी है, जिससे वैश्विक विकास दर के सुस्त होने को लेकर चिंता बढ़ गयी है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 63.2 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 25,106.33 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 9.8 अंक या 0.14% की बढ़ोतरी के साथ 7,298.20 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.83 अंक या 0.07% की मामूली वृद्धि के साथ 2,707.88 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.76% की बढ़ोतरी के साथ 62.10 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख