शेयर मंथन में खोजें

व्यापार करार की उम्मीद और मुद्रास्फीति के नियंत्रित आँकड़ों से चढ़ा अमेरिकी बाजार

बुधवार को यूएस-चीन के बीच व्यापार करार की उम्मीद और मुद्रास्फीति के नियंत्रित आँकड़ों से अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

जानकारों को शांत मुद्रास्फीति आँकड़ों से फेडरल रिजर्व द्वारा निकट अवधि में ब्याज दरों को स्थिर रखने की उम्मीद है।
कल अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए, जिनमें नैस्डैक और एसऐंडपी 500 लगातार चौथे कारोबारी सत्र में ऊपर चढ़े। एसऐंडपी 500 लगातार दूसरे दिन 200-दिन मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ, जो एक महत्वपूर्ण तकनीकी स्तर है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 117.51 अंक या 0.46% की बढ़ोतरी के साथ 25,543.27 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.75 अंक या 0.08% की बढ़ोतरी के साथ 7,420.38 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.3 अंक या 0.30% की वृद्धि के साथ 2,753.03 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.87% की तेजी के साथ 63.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख