शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, कमजोर अमेरिकी रोजगार आँकड़ों से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सवाल

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

जानकारों का मानना है कि पिछले सप्ताह आये कमजोर अमेरिकी रोजगार आँकड़ों से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। वहीं इस सप्ताह ब्रिटेन की संसद में महत्वपूर्ण ब्रेक्जिट पर होने वाले मतदान से निवेशकों में घबराहट है, जिससे पाउंड दबाव में है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 44.37 अंक या 0.21% की बढ़ोतरी के साथ 21,069.93 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 87.93 अंक या 0.31% की मजबूती के साथ 28,316.35 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.57% की मजबूती है, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.15% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.22% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की मामूली कमजोरी है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख