शेयर मंथन में खोजें

मेक्सिको पर शुल्क लगाने से अमेरिकी बाजार में गिरावट, 25,000 के नीचे बंद हुआ डॉव जोंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के अपने पड़ोसी देश मेक्सिको के सामानों पर शुल्क लगाने की घोषणा का अमेरिकी बाजार पर बुरा असर पड़ा है।

पहले से ही चीन के साथ चल व्यापार युद्ध के साथ ही नये विवाद को जानकार निवेशकों के लिए एक झटका मान रहे हैं। कल इसी कारण अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली हुई, जिससे डॉव जोंस 25,000 के नीचे और 4 महीनों के निचले स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिका के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में से एक, मेक्सिको पर शुल्क लगाने के ट्रम्प के फैसले ने वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। मेक्सिको की ओर से अवैध आप्रवासन के कारण ट्रम्प ने यह फैसला लिया है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 354.84 अंक या 1.41% की कमजोरी के साथ 24,815.04 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 114.56 अंक या 1.51% गिरावट के साथ 7,453.15 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 36.8 अंक या 1.32% की कमजोरी के साथ 2,752.06 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 3.69% की गिरावट के साथ 64.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख