शेयर मंथन में खोजें

फेसबुक, अमेजन और एल्फाबेट में कमजोरी से फिसला अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी में कमजोरी दर्ज की गयी।

हालाँकि डॉव जोंस हरे निशान में बंद हुआ। दरअसल एक सर्वेक्षण के मुताबिक मई में अमेरिका की विनिर्माण ग्रोथ अप्रत्याशित रूप से सुस्त हुई है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित प्रतिभूतियों का रुख किया और सरकारी बॉन्डों की माँग बढ़ी।
साथ ही फेसबुक, अमेजन और एल्फाबेट अमेरिकी सरकार के अविश्वास नियामकों की नजर में हैं। इस खबर से कंपनियों के शेयरों में कमजोरी आयी, जिससे नैस्डैक कंपोजिट को नुकसान पहुँचा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 4.74 अंक या 0.02% की मामूली वृद्धि के साथ 24,819.78 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 120.12 अंक या 1.61% गिरावट के साथ 7,333.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.61 अंक या 0.28% की कमजोरी के साथ 2,744.45 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 64.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख