शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी मजबूती, 11,850 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को बाजार में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

हालाँकि आज छोटे-मँझोले बाजारों ने निवेशकों को निराश किया। शुक्रवार को बैंक और आईटी को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में कमजोरी आयी। फार्मा, इन्फ्रा, धातु, एनर्जी, ऑटो और एफएमसीजी में सर्वाधिक कमजोरी देखने को मिली। वहीं बाजार पर नकारात्मक वैश्विक रुझानों का भी असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,529.72 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,581.77 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,703.10 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 86.18 अंक या 0.22% की मजबूती के साथ 39,615.90 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,843.75 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,865.20 पर खुल कर 26.90 अंक या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 11,870.65 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर स्तर 11,897.50 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 20 शेयरों में मजबूती और 29 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि इसका एक शेयर सपाट बंद हुआ। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 12 शेयरों में बढ़ोतरी और 29 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 1.90%, बजाज फाइनेंस में 1.69%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.49%, एसबीआई में 1.36%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.28% और एचडीएफसी बैंक में 0.95% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 2.37%, पावर ग्रिड में 2.22%, कोल इंडिया में 1.47%, सन फार्मा में 1.13%, बजाज ऑटो और ओएनजीसी दोनों में 0.89% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,055 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,421 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 145 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.17% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.11% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.21% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.03% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख