शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में सप्ताह की मिली-जुली शुरुआत, दबाव में चीन और सिंगापुर के सूचकांक

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत हुई है।

जानकारों के अनुसार निवेशक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सतर्क हैं। जबकि मध्य-पूर्व और हॉन्ग-कॉन्ग में राजनीतिक उथल-पुथल का बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
भारतीय समय के अनुसार साढ़े 8 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 19.60 अंक या 0.09% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 21,136.49 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 259.13 अंक या 0.96% की मजबूती के साथ 27,377.48 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.99% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.04% की मामूली कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.21% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख