शेयर मंथन में खोजें

ब्रॉडकॉम ने डाला चिप निर्माता कंपनियों के शेयरों पर दबाव, अमेरिकी बाजार फिसला

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

दरअसल सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी ब्रॉडकॉम के वित्तीय तिमाही नतीजे अपेक्षाकृत कमजोर रहे। कंपनी ने 2019 के लिए अपने अनुमान को भी कम किया है, जिससे कल बाजार में अन्य चिप निर्माता कंपनियों और तकनीकी शेयरों में गिरावट आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 17.16 अंक या 0.07% की हल्की गिरावट के साथ 26,089.61 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40.47 अंक या 0.52% की कमजोरी के साथ 7,796.66 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.66 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 2,886.98 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.13% की बढ़ोतरी के साथ 62.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख