शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में धमाकेदार उछाल, 353 अंक उछला डॉव जोंस

चीन के साथ व्यापार वार्ता फिर से शुरू किये जाने की घोषणा से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली।

इससे फेडरल रिजर्व के इस साल ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना बढ़ी गयी है, जिससे निवेशकों के उत्साह में इजाफा हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह इस महीने के अंत में जी20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने अपनी बात में जोड़ा है कि दोनों देशों के बीच हाल ही में मंदी पड़ी वार्ता फिर से शुरू होगी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 353.01 अंक या 1.35% की वृद्धि के साथ 26,465.54 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 108.85 अंक या 1.39% बढ़ोतरी के साथ 7,953.88 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 28.08 अंक या 0.97% की मजबूती के साथ 2,917.75 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.93% की बढ़ोतरी के साथ 62.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख