शेयर मंथन में खोजें

व्यापार करार की उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार, एसऐंडपी ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

यूएस-चीन के बीच व्यापार करार की उम्मीद बढ़ने से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जबकि तकनीकी शेयरों ने नैस्डैक को सहारा दिया। जानकारों के मुताबिक जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों की मुलाकात के बाद निकट भविष्य में वैश्विक आर्थिक मंदी की संभावना भी कम हुई है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 117.47 अंक या 0.44% की बढ़ोतरी के साथ 26,717.43 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 84.91 अंक या 1.06% मजबूती के साथ 8,091.16 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.57 अंक या 0.77% की वृद्धि के साथ 2,964.33 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.08% की हल्की गिरावट के साथ 66.50 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख