शेयर मंथन में खोजें

कमजोर वैश्विक विनिर्माण आँकड़ों से एशियाई बाजारों को लगा झटका

कमजोर वैश्विक विनिर्माण आँकड़ों से मंगलवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली हो रही है।

कमजोर वैश्विक विनिर्माण आँकड़ों से वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर चिंता बढ़ गयी है। अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों की मुलाकात के बाद बना उत्साह भी कम होता दिख रहा है।
भारतीय समय के अनुसार पौने 9 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 24.82 अंक या 0.11% की मजबूती के साथ 21,754.79 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 382.55 अंक या 1.34% की बढ़ोतरी के साथ 28,925.17 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.11% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.38% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.23% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख