शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में बिकवाली, 343 लुढ़का निक्केई

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है।

दरअसल अमेरिकी बाजार को रेल भाड़ा कंपनी सीएसएक्स कॉर्प के वित्तीय नतीजों से झटका लगा, जो उम्मीद से कमजोर रहे। जानकारों के मुताबिक सीएसएक्स के कमजोर नतीजे दर्शाते हैं कि चीन और अमेरिका के व्यापार तनाव से कंपनियों के वित्तीय परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।
भारतीय समय के अनुसार पौने 9 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 343.06 अंकों या 1.60% की गिरावट के साथ 21,126.12 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 112.92 अंक या 0.39% फिसल कर 28,480.25 पर है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.50% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.12% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.32% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.14% नीचे है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख