शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मजबूती, 201 अंक चढ़ा निक्केई

अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक रुझानों के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी खरीदारी हो रही है।

ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी ने बोरिस जॉनसन को अपना नेता घोषित किया है, यानी जॉनसन ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। जॉनसन यूरोपीय संघ से बिना किसी सौदे के बाहर निकलने का फैसले कर सकते हैं। जानकारों का मानना है कि इससे वैश्विक बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 201.25 अंकों या 0.94% की बढ़त के साथ 21,618.04 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 43.05 अंक या 0.15% बढ़ कर 28,414.31 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.07% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.13% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.50% ऊपर है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख