शेयर मंथन में खोजें

बीएसई (BSE) ने मिलाया शंघाई स्टॉक एक्सचेंज (Shanghai Stock Exchange) से हाथ

प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) ने चीन के शंघाई स्टॉक एक्सचेंज (Shanghai Stock Exchange) सा एसएसई के साथ करार किया है।

दोनों स्टॉक एक्सचेंजों ने एक दूसरे के बाजार में गतिविधियों को समझने और सहयोग करने के लिए हाथ मिलाया है। करार के तहत दोनों स्टॉक एक्सचेंज बाजारों के विकास के लिए आगे सहयोग की संभावना तलाशने के अलावा छोटे-मध्यम उद्यमों की तरक्की को सहारा देने के लिए संयुक्त शोध करेंगे।
साथ ही बीएसई और एसएसई मिल कर एक्सचेंजों पर दोहरी लिस्टिंग की संभावना तलाशेंगे। निश्चित आय बाजार और विदेशी उत्पादों के लिए संयुक्त ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने भी ध्यान दिया जायेगा।
उधर एनएसई पर बीएसई का शेयर 556.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली बढ़ोतरी के साथ 557.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे बीएसई का शेयर 1.20 रुपये या 0.22% की वृद्धि के साथ 558.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर बीएसई की बाजार पूँजी 28.90 अरब रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 837.60 रुपये और निचला स्तर 534.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख