शेयर मंथन में खोजें

अगस्त सीरीज के पहले दिन 11,250 के नीचे खुला निफ्टी, सेंसेक्स भी फिसला

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शुरुआती सत्र में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी है।

अगस्त सीरीज के पहले दिन निफ्टी 11,250 के नीचे खुला, जबकि सपाट शुरुआत के बाद सेंसेक्स में भी गिरावट आयी है। आज सभी क्षेत्रों के सूचकांकों में कमजोरी दिख रही है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी 8 पैसे की कमजोरी के साथ 69.12 पर खुला है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,830.98 के पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 37,831.18 पर खुला है। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 57.44 अंकों या 0.15% की गिरावट के साथ 37,773.54 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,252.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,247.45 पर खुल कर 11.85 अंकों या 0.11% की गिरावट के साथ 11,240.30 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। बीएसई मिडकैप सपाट है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 0.28% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.18% की बढ़त और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.43% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 19 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 12 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख