शेयर मंथन में खोजें

दो महीनों के निचले स्तरों पर पहुँचे एशियाई शेयर बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है।

कई प्रमुख एशियाई बाजार सूचकांक दो महीनों के निचले स्तर तक गिर गये हैं। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से निवेशक सुरक्षित संपत्तियों का रुख कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में चीन के 300 अरब डॉलर के सामानों पर अतिरिक्त 10% शुल्क लगाने का ऐलान किया है, जिससे वैश्विक बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 496.29 अंकों या 2.35% की भारी गिरावट के साथ 20,590.87 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 656.49 अंक या 2.44% फिसल कर 26,262.09 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.47% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.70% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 2.14% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.83% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख