शेयर मंथन में खोजें

बाजार ने की वापसी, 5 महीनों के निचले स्तर से ऊपर आये सेंसेक्स, निफ्टी

मंगलवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने 5 महीनों से अधिक अवधि के निचले स्तरों से वापसी की।

बाजार को बैंक शेयरों, खास कर आईसीआईसीआई और एचडीएफसी में हुई खरीदारी से काफी सहारा मिला। बैंक शेयरों के अलावा इन्फ्रा, ऑटो, धातु और एफएमसीजी शेयरों में आयी मजबूती से भी बाजार ऊपर चढ़ा।
गौरतलब है कि बुधवार को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होने जा रही है, जिसमें दरों में लगातार चौथी बार 25 आधार अंकों की संभावना जतायी जा रही है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,700 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह गिरावट के साथ 36,568 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 37,242 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 277 अंकों या 0.75% की बढ़ोतरी के साथ 36,977 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,863 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,815 पर खुल कर 86 अंक या 0.79% की वृद्धि के साथ 10,948.25 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,814 का रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 35 शेयरों में मजबूती और 15 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 22 शेयरों में बढ़ोतरी और 09 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 5.30%, टेक महिंद्रा में 3.97%, बजाज फाइनेंस में 3.41%, भारती एयरटेल में 3.18%, मारुति सुजुकी में 2.88% और एशियन पेंट्स में 2.74% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से पावर ग्रिड में 1.52%, टीसीएस में 1.47%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.31%, टाटा मोटर्स में 0.97%, बजाज ऑटो में 0.77% और वेदांत में 0.50% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,637 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 809 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 119 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.44% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.72% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 2.03% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 1.78% की वृद्धि देखने को मिली। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख