शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में आयी कमी से उछले एशियाई बाजार

ट्रम्प प्रशासन के चीन के अतिरिक्त सामानों पर नये शुल्क लगाने की योजना टाल देने से बुधवार को एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी दिख रही है।

वहीं सोने जैसे से सुरक्षित उपकरणों में गिरावट आयी है, क्योंकि निवेशकों ने एक बार से इक्विटी बाजारों का रुख किया है। अमेरिका और चीन के वार्ताकारों के बीच चल रही है बातचीत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बेहद लाभदायक बताया, जिससे अमेरिकी तकनीकी शेयरों को काफी सहारा मिला।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 129.46 अंकों या 0.63% की वृद्धि के साथ 20,584.90 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 207.18 अंक या 0.82% चढ़ कर 25,488.48 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.77% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.18% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.94% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.22% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख