शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों की नजर अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स पर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है।

जानकारों के अनुसार निवेशकों का ध्यान अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स और चीन के साथ चल रहे इसके व्यापार विवाद पर है। इस बीच चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि बीजिंग को उम्मीद है कि अमेरिकी अधिकारी मामले में मुलाकात करेंगे।
यह बयान चीन की तरफ से पहले आये उस बयान के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने शुल्क मामले में जून में जी-20 शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों द्वारा "आम सहमति" का उल्लंघन किया है।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 36.80 अंकों या 0.18% की गिरावट के साथ 20,368.85 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) सपाट 25,495.46 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.73% की मजबूती और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.81% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.83% की गिरावट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.42% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख