शेयर मंथन में खोजें

प्राथमिक व्यापार समझौते पर पहुँचे अमेरिका-चीन, 320 अंक उछला डॉव जोंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन एक प्राथमिक व्यापार समझौते पर पहँच गये हैं।

उनके इस बयान से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। ट्रम्प शुक्रवार दोपहर को चीन के वाइस प्रीमियर लियू हे से मिले और शुरुआती सौदे को "पर्याप्त" कहा। ट्रम्प ने एक ट्वीट में कहा कि व्यापार बैठकों में "अच्छी चीजें हो रही हैं" और "सभी कुछ महत्वपूर्ण होते देखना चाहते हैं।"
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 319.92 अंक या 1.21% की वृद्धि के साथ 26,816.59 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 106.25 अंक या 1.34% की मजबूती के साथ 8,057.04 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 32.14 अंक या 1.09% की बढ़ोतरी के साथ 2,970.27 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.33% की बढ़ोतरी के साथ 60.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख