शेयर मंथन में खोजें

नेटफ्लिक्स और मॉर्गन स्टेनली जैसी कंपनियों के नतीजों से चढ़ा अमेरिकी बाजार

ब्रेक्जिट पर नये करार को लेकर बनी सहमती तथा नेटफ्लिक्स और मॉर्गन स्टेनली जैसी कंपनियों के बेहतर वित्तीय नतीजों से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तेजी रही।

निवेशकों ने कमजोर आर्थिक आँकड़ों को भी नजरअंदाज कर दिया। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई, लेकिन देश भर में छँटनी 50 साल के निचले स्तर के करीब रही।
वहीं अगस्त के मुकाबले सितंबर में अमेरिका में नये घरों के निर्माण में 9% की कमी आयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 23.9 अंक या 0.09% की बढ़ोतरी के साथ 27,025.88 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32.66 अंक या 0.40% की गिरावट के साथ 8,156.85 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.26 अंक या 0.28% की वृद्धि के साथ 2,997.95 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.82% की बढ़ोतरी के साथ 59.91 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख