शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने किया 3,828 करोड़ रुपये का निवेश

अक्टूबर में अब तक हुए कारोबार में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 3,827.9 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

जानकारों के मुताबिक सकारात्मक वैश्विक संकेतों के अलावा घरेलू माँग को सहारा देने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने अच्छी खरीदारी की। आँकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में अब तक एफपीआई ने इक्विटी में 3,769.56 करोड़ रुपये और डेब्ट में 58.4 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
इससे पहले सितंबर में भी एफपीआई शुद्ध खरीदार रहे थे। सितंबर में एफपीआई ने घरेलू बाजार में 6,557.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था। मगर उससे पहले जुलाई तथा अगस्त में एफपीआई शुद्ध बिकवाल रहे थे। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख