शेयर मंथन में खोजें

उम्मीद से बेहतर रोजगार आँकड़ों से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली।

अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से नैस्डैक और एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। कल अमेरिकी बाजार को अक्टूबर की अपेक्षाकृत बेहतर रोजगार रिपोर्ट से सहारा मिला। अक्टूबर में 128,000 नयी नौकरियाँ जुड़ीं, जबकि अगस्त और सितंबर की नौकरी वृद्धि के आँकड़ों को भी बढ़ाया गया।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 301.13 अंक या 1.11% की बढ़ोतरी के साथ 27,347.36 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 94.03 अंक या 1.13% की वृद्धि के साथ 8,386.40 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 29.35 अंक या 0.97% की बढ़ोतरी के साथ 3,066.91 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 60.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख