शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। चीन में कोरोना से जुड़े प्रतिबंध बढ़ने का डर सता रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में 4 दिनों की गिरावट थम गई।

 उतार-चढ़ाव के बीच डाओ पर 400 अंकों की तेजी देखी गई। नैस्डैक और एसऐंडपी (S&P) 500 पर भी 1.3% का उछाल देखा गया। अक्टूबर में 2.6 लाख नयी नौकरियां जोड़ी गईं, वहीं बेरोजगारी दर बेरोजगारी 3.5% से बढ़कर 3.7% पर पहुंच गया है। यूरोप के बाजारों में 2-2.5% की तेजी दर्ज हुई। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की भी मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 60,714 का निचला स्तर जबकि 61,401 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 18,065 का निचला स्तर जबकि 18,255 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 41,337 का निचला स्तर जबकि 41,779 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.39% या 235 अंक चढ़ कर 61,185 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.47% या 86 अंक चढ़ कर 18,203 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.04% या 428 अंक चढ़ कर 41,687 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से करीब 140 अंक सुधरा। सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 500 अंक सुधरा। निफ्टी बैंक में 350 अंकों का सुधार देखा गया।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में एसबीआई (SBI) रहा जो बेहतर नतीजों से 3.40% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं नतीजों से पहले बीपीसीएल (BPCL) के शेयर में भी 2.79% की तेजी देखी गई। टाटा मोटर्स 2.27% और आयशर मोटर्स 2.41% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स 2.45%, सिप्ला 1.33%, बजाज फिनसर्व 1.26% और सन फार्मा 1.11% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

बेहतर नतीजों से ब्रिटानिया 8.81% और बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर करीब 10% तक उछला। वहीं धनलक्ष्मी बैंक 13.70% और एनआईआईटी (NIIT) लिमिटेड 12.70% तक के उछाल के साथ बंद हुए। वहीं खराब नतीजों से डिवीज लैब का शेयर 8.86% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में चढ़ने वाले दूसरे शेयरों में रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) 10.31% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं जेएम फाइनेंशियल 10.36%, जीई शिपिंग 8.70% और आईआरबी (IRB) इंफ्रा के शेयर 8.12% तक की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में मैरिको 6.36%, वेदांता 4.78%, एलेम्बिक फार्मा 5.34% और इंडिगो पेंट्स 3.25% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 7 नवंबर, 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"