शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सपाट कारोबार

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में दमदार खरीदारी देखी गई। लगातार 11वें दिन तेजी के साथ डाओ 185 अंक चढ़कर बंद हुआ।

 लगातार खरीदारी से डाओ डेढ़ साल की ऊंचाई पर पहुंचा। आज से FOMC यानी अमेरिकी सेंट्रल बैंक की दो दिवसीय बैठक शुरू होगी। यूरोप के बाजारों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी की मजबूत शुरुआत हुई है। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई।

कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी (Nifty 50) ने 19,616 का निचला स्तर जबकि 19,729 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 66,178 का निचला स्तर जबकि 66,559 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने 45,623 का निचला स्तर जबकि 46,156 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक या 0.04% गिर कर 66,355 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) 8 अंक या 0.04% चढ़ कर 19,681 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.17% या 78 अंक गिर कर 45,845 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से 65 अंक सुधरा। सेंसेक्स निचले स्तर से 175 अंक सुधरा। निफ्टी बैंक निचले स्तर से 220 अंक सुधरा। निफ्टी 19,700 के नीचे बंद हुआ।

निफ्टी के बढ़ने वाले शेयरों में हिन्डाल्को 3.82%, जेएस डब्लू स्टील 3.21%, टाटा स्टील 3.25% और एनटीपीसी (NTPC) 2.42% तक उछलकर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स रहा जिसमें कमजोर नतीजों के कारण शेयर 4.04% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। नतीजों से पहले लार्सन ऐंड टूब्रो के शेयर में भी गिरावट देखी गई और शेयर 1.70% तक गिर कर बंद हुआ। वहीं आईटीसी (ITC) का शेयर 1.92% और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 1.68% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में ज्योति लैब रहा जो दमदार नतीजों के कारण 20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ। वहीं जुबिलेंट फूडवर्क्स के अच्छे नतीजों से 2.07% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं चेन्नई पेट्रो 9.57% और महिंद्रा हॉलिडेज 3.13% के गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में जिन शेयरों में बढ़िया खरीदारी दिखी उसमें 5 पैसा कैपिटल 15.24%, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स 7.32%, ज़ी एंटरटेनमेंट 6.27% और थर्मैक्स 7.22% तक के भारी उछाल के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले शेयरों में प्रूडेंट कॉरपोरेट 5.15%, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक 9%, डी-लिंक 8.19% और एमआरपीएल (MRPL) 6.07% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन 25 जुलाई, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"