शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक निपटान के दिन सेंसेक्स 247, निफ्टी 46 अंक गिर कर बंद

डाओ जोंस 330 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर के पास बंद हुआ। नैस्डेक 1.6% फिसलकर बंद हुआ। गिफ्ट निफ्टी की कमजोर शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

 कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 65,343 का निचला स्तर छुआ वहीं 66,869 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 19,512 का निचला स्तर छुआ वहीं 19,682 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 43,558 का निचला स्तर छुआ वहीं 40,059 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 0.38% या 248 अंक गिर कर 65,629 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.24% या 46 अंक गिर कर 19,625 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.31% या 134 अंक गिर कर 43,754 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से करीब 110 अंक सुधरा। सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 300 अंक सुधरा। निफ्टी बैंक निचले स्तर से 200 अंक सुधरा। 

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में विप्रो 2.98%, टेक महिंद्रा 1.26%, हिन्डाल्को 1.05% और सन फार्मा 1.03% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में बजाज ऑटो रहा जिसमें अच्छे नतीजों से 6.72% तक चढ़ कर बंद हुआ। बढ़िया नतीजों का असर एलटीआई माइंडट्री पर दिखा और शेयर 5.87% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं नेस्ले भी 3.74% की मजबूती के साथ बंद हुआ। हीरो मोटोकॉर्प 3.57% तक चढ़ कर बंद हुआ।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में शक्ति पंप रहा जिसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से लेटर ऑफ इंपैनलमेंट मिला है जिसके कारण कंपनी राज्य की ओर से कुसुम योजना के तहत 50000 पंप की आपूर्ति के लिए योग्य हो गई है। शेयर 20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ। वहीं एनबीसीसी (NBCC) 9.52% तक चढ़ कर बंद हुआ। इसके अलावा एमएमटीसी (MMTC) में 9.95% की भारी गिरावट देखी गई। साथ ही एसटीसी (STC) भी 9.98% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। इसके अलावा जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली उसमें न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर वहीं 10% चढ़ कर बंद हुआ। वर्धमान स्टील 9.92% तक की बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही अतुल ऑटो 8.32% और मिंडा कॉर्प 6.61% तक की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं गिरावट वाले शेयरों में सोम डिस्टिलरीज 7.44%, कमजोर नतीजों से किर्लॉस्कर न्यूमैटिक 4.80% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं आयन एक्सचेंज 4.41% और जेबी केमिकल्स 3.73% तक के गिरावट के साथ बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 19 अक्टूबर, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"