शेयर मंथन में खोजें

सपोर्ट जोन के ऊपर निकला तो बाजार में आयेगी रैली : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (28 नवंबर) को सकारात्मक रफ्तार देखने को मिली थी। इसी के साथ निफ्टी 95 अंक और सेंसेक्स 204 अंकों की बढ़त बनाते हुए बंद हुए थे।

सेक्टरों में ऊर्जा और ऑयल ऐंड गैस इंडेक्स में क्रमश: 2% उछाल दर्ज की गयी, जबकि हेल्थकेयर और फार्मा क्षेत्र में ऊपरी स्तरों पर एकदिनी मुनाफावसूली आयी। तकनीकी रूप से, बाजार में मजबूत शुरुआत के बाद पूरे दिन सकारात्मक गति देखने को मिली। दैनिक चार्ट पर बुलिश कैंडल के साथ ही इंट्राडे चार्ट पर हायर हाई और हायर लो का खाका बनने का तत्पर्य निकट समय में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

ट्रेंड देखने वाले कारोबारियों के लिए 19800-19760/66000-65900 निर्णायक सपोर्ट जोन होगा। इसके ऊपर बाजार में 20050-20115/66600-66800 तक रैली देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ, 19760/65900 के नीचे की चाल बाजार के लिए अतिसंवेदनशील बनायेगी। बैंक निफ्टी में मंगलवार को अनिच्छा की स्थिति देखने को मिली। आज 44450 का स्तर पार करने का अर्थ होगा सेक्टर ऊपर की रैल में पुन: हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है।

(शेयर मंथन, 29 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख