शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सुस्‍ती का माहौल, कंसोलिडेशन में रह सकते हैं सूचकांक : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (08 जनवरी) को कारोबारी सत्र के दौरान मुद्रास्‍फीति के आँकड़े जारी होने और तीसरी तिमाही के नतीजों की शुरुआत से ठीक पहले घरेलू सूचकांक में मुनाफावसूली देखने को मिली। 

न‍िफ्टी की शुरुआत सकारात्‍मक रही, मगर ये जल्‍द ही बिकवाली के दबाव में टूट गया। निफ्टी में कारोबारी सत्र का समापन 198 अंकों (0.90%) के नुकसान के साथ 21513 के स्‍तर पर हुआ। व्‍यापक बाजार में भी 1% तक की गिरावट देखने को मिली। रियल्‍टी को छोड़कर अन्‍य सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। 

बीते शुक्रवार को उम्‍मीद से बेहतर अमेर‍िकी रोजगार आँकड़ों की वजह से अमेरिकी फेड द्वारा ब्‍याज दरों में कटौती शुरू करने में देरी के कयास को बल मिला है। इस परिदृश्‍य में चालू हफ्ते में आने वाले अमेरिका, चील और भारत के मुद्रास्‍फीति के आँकड़ों का अहम योगदान होगा। इसके फलस्‍वरूप 10 वर्षीय बॉन्‍ड ईल्‍ड और डॉलर इंडेक्‍स में उछाल देखने को मिली है। इसलिए मौजूदा बाजार में सुस्‍ती का माहौल है, जिसके कारण आगे कुछ दिन बाजार कंसोल‍िडेशन में रह सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख