शेयर मंथन में खोजें

हलचल भरा रह सकता है गुरुवार का सत्र, आईटी सेक्‍टर पर रहेगा फोकस : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (10 जनवरी) को निफ्टी में कारोबारी सत्र के अंतिम घंटे में अच्‍छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 74 अंक की तेजी के साथ 21619 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

क्षेत्रवार सूचकांक में मिलाजुला कारोबार रहा ज‍हाँ मीडिया, आईटी, मेटल और कंज्‍यूमर ड्यूरेबल स्‍टॉक में खरीदारी रही। सरकार की तरफ से रेलवे के ढाँचागत विकास पर खर्च बढ़ाने के फैसले से ये स्‍टॉक फोकस में रहे। गुरुवार को अमे‍रिका के मुद्रास्‍फीत‍ि के आँकड़े आने हैं, जिसकी वजह से दुनियाभर के निवेशक आज सतर्क नजर आये, क्‍योंकि इसका सीधा असर ब्‍याज दरों में कमी के फैसले पर देखने को मिलेगा।  

हालाँकि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय बाजार में मजबूती दिखायी दे रही है। हमारा मानना है कि तीसरी तिमाही के स्‍वस्‍थ आँकड़ों की उम्‍मीद में बाजार इसके प्रत‍ि सकारात्‍मक रुख लेकर चल रहा है और ये एक बड़े दायरे में कंसोल‍िडेट करेगा। गुरुवार को आईटी क्षेत्र की दिग्‍गज कंपनियों टीसीएस और इंफोस‍िस के त‍िमाही नतीजों की घोषणा होनी है, इसलिए ये सेक्‍टर फोकस में रहेगा। इनके प्रबंधन की कमेंटरी और मार्गदर्शन दूसरी टेक कंप‍न‍ियों के लिए उदाहरण पेश करेगा।

(शेयर मंथन, 10 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख