शेयर मंथन में खोजें

बाजार में बनी तेजी की लंबी कैंडल, जारी रह सकता है सकारात्मक रुझान : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते (13 से 17 मई) बेंचमार्क सूचकांक में तीव्र रैली के साथ निफ्टी 2% ऊपर, जबकि 1300 अंकों की उछात के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक में निचले स्तर पर खरीदारी आयी, लेकिन रियल्टी और मेटल सूचकांक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। रियल्टी इंडेक्स में 7.29% की उछाल आयी, तो मीडिया इंडेक्स में 6.99% बढ़त देखने को मिली। सप्ताह के दौरान पिछले सोमवार की एकदिनी बिकवाली देखने के बाद बाजार ने 21800/71900 के स्तर पर समर्थन लिया, जिसके बाद तीव्र रैली आयी। 

तकनीकी रूप से साप्ताहिक चार्ट पर तेजी की लंबी कैंडल बनी है और अभी ये सुविधाजनक रूप से 50 दिनों और 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के ऊपर बना हुआ है, जो सकारात्मक है। हमारा मानना है कि बाजार जब तक 22300/73300 के ऊपर काराबार कर रहे हैं, तब तक तेजी का रुझान जारी रह सकता और ये 22550-22650/74200-74500 के स्तर की तरफ बढ़ सकते हैं। 

दूसरी तरफ, 22300/73300 के नीचे बाजार का रुझान बदल जायेगा। इसके नीचे ये 22200 या 22100/73000 या 72700 के स्तर तक फिसल सकते हैं।  ऐसे में 22550-22650 के स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन घटाने की रणनीति बनानी चाहिए। 22800/75150 का स्तर पार करना बाजार के लिए बड़े पैमाने पर सकारात्मक होगा। 

बैंक निफ्टी के लिए यहाँ से आगे 50 दिनों के एसएमए या 47700 का स्तर ट्रेंड तय करने वाला स्तर होगा। इसके ऊपर इसमें 48500-48850 के स्तर तक उछाल आ सकती है। हालाँकि 50 दिनों के एसएमए के नीचे ये 47500-47400 के स्तर रीटेस्ट कर सकता है। 

(शेयर मंथन, 21 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख