शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जारी रह सकती है सकारात्मक रफ्तार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (23 मई) को शॉर्ट कवरिंग के बीच भारतीय शेयर बाजार नये शिखर पर बंद हुए। चुनाव परिणाम का समय नजदीक आने के साथ निवेशकों की भावनाओं में सुधार और आरबीआई द्वारा रिकॉर्ड लाभांश भुगतान से प्रदर्शित स्वस्थ मैक्रो से सहारा मिला है। 

पीएसयू बैंकों और सूचकांक के मजबूत दावेदारों में तीव्र बढ़त के बीच निफ्टी में तीव्र उछाल आयी। निफ्टी 370 (1.60%) अंकों की उछाल के साथ 22968 के स्तर पर पहुँच गया। इसने 23,000 के मार्क से ठीक पहले के 22993 के स्तर पर नये शिखर को छुआ।  

आज के कारोबार के दौरान मिडकैप सूचकांक भी नया शिखर देखने में कामयाब रहे। फार्मा और हेल्थकेयर के अतिरिक्त सभी क्षेत्र हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, बैंकिंग, वित्त और आईटी क्षेत्र में सर्वाधिक बढ़त आयी। केंद्रीय बैंक आरबीआई की दो साल में पहली बार ग्रामीण उपभोग में इजाफे की रिपोर्ट के बाद ऑटो, एनबीएफसी और एफएमसीजी स्टॉक में तेजी रही। 

बीएसई पर सूचिबद्ध कंपनियों का बाजार पूँजीकरण भी 5 खरब डॉलर का आँकड़ा पार गया और इसी के साथ भारत इस मील के पत्थर तक पहुँचने वाला पाँचवाँ देश बना गया है। हमारा अनुमान है कि सुधरते राजनीतिक माहौल, एफआईआई द्वारा लगातार की जा रही शॉर्ट कवरिंग और मजबूत घरेलू मैक्रो के बीच सकारात्मक गति जारी रहेगी। रक्षा, बैंकिंग और रेलवे सरीखे क्षेत्र केंद्र में बने रहेंगे। 

(शेयर मंथन, 23 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख