शेयर मंथन में खोजें

एक्‍ज‍िट पोल के नतीजे और घरेलू जीडीपी आँकड़े देंगे बाजार को दिशा : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (31 मई) को निफ्टी की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, मगर ये 190 अंकों के दायरे में झूलता दिखा।

बाजार बेसब्री से 01 जून को सातवें और अंत‍िम दौर के मतदान के बाद आने वाले एक्जिट पोल के नतीजों का इंतजार करता नजर आया। हालाँकि, 5 दिनों से जारी गिरावट आज थम गयी और ये 42 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 22530 के स्‍तर पर बंद हुआ। क्षेत्रीय सूचकांकों के मिलेजुले रुख के बीच व्‍यापक बाजार में 0.5% की तेजी रही। एक्‍ज‍िट पोल के नतीजे बाजार के लिए प्रमुख संकेत होंगे और इससे बाजार में अगले कुछ सत्रों में बड़ी चाल देखने को मिल सकती है। 

एक्‍ज‍िट पोल के साथ ही बाजार घरेलू जीडीपी आँकड़ों और अमेरिका के कोर पीसीई आँकड़ों पर भी प्रतिक्रि‍या देगा, जिससे बाजार में सोमवार को अस्‍थि‍रता बढ़ सकती है। कुल मिलाकर अमेरिका के अनुमान से बेहतर आर्थिक आँकड़े जारी होने से ब्‍याज दरों में कटौती की धूमिल होती उम्‍मीद की वजह से वैश्‍विक संकेत कमजोर रहे हैं। 

इसलिए आज देर शाम आने वाले कोर पीसीई आँकड़ों से अमेरिकी फेड द्वारा भविष्‍य में होने वाली गतिविध‍ि का संकेत मिलेगा। 

(शेयर मंथन, 31 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख