शेयर मंथन में खोजें

एग्जिट पोल में NDA की प्रचंड जीत के दम पर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, बैंक निफ्टी पहली बार 51,100 के पार

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को डाओ जोंस में 575 अंकों का जोरदार उछाल दिखा। डाओ जोंस के लिए 2024 का सबसे अच्छा दिन साबित हुआ।

 वहीं नैस्डैक नीचे से 300 अंक सुधरकर सपाट बंद हुआ। यूरोप के बाजार हरे निशान में बंद हुए। गिफ्ट निफ्टी की करीब 500 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की रिकॉर्ड शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 75,678 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 76,739 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 23,062 का निचला स्तर तो 23,339 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 3.39% या 2507 अंक चढ़ कर 76,469 पर बंद हुआ। निफ्टी 3.25% या 733 अंक चढ़ कर 23,264 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 50,092 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 51,133 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 4.07% या 1996 अंक चढ़ कर 50,980 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप में करीब 1647 अंकों की तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप में करीब 400 अंकों की बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स 10%, एसबीआई (SBI) 9.3%, एनटीपीसी (NTPC) 9.20% और पावर ग्रिड 8.70% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स रहा जिसमें 1.60% की गिरावट देखने को मिली। वहीं एलटीआई माइंडट्री (LTmindtree) 1.13% , एचसीएल टेक (HCL Tech) 0.60% और सन फार्मा 0.45% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। एसबीआई का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में बैंकिंग शेयर रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा 12.50%, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 12%, केनरा बैंक 8.20% और आईडीबीआई बैंक (IDBI) 7.20% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें पीटीसी इंडस्ट्रीज (PTC Industries) रहा जिसमें 18% तक की शानदार बढ़त दिखी। वहीं गुजरात गैस भी 16% तक के उछाल के साथ बंद हुआ। नजारा टेक में भी 13% तक की बढ़त दिखी। वहीं एबी सन लाइफ एएमसी (AMC) में 10% तक की मजबूती रही। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें पंजाब केमिकल रहा जिसमें 6.30% तक की गिरावट देखने को मिली। जीएसके फार्मा (GSK) में 5% की गिरावट रही। रैम्को सिस्टम 5% और सोम डिस्टीलरीज 4.75% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

रेलवे शेयरों में भी बढ़िया खरीदारी दिखी। आईआरएफसी (IRFC) 6.27%, रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) 5.99%, इरकॉन (IRCON INTL) 5.96% और रेलटेल इंडिया 3.77% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 3 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"