शेयर मंथन में खोजें

52000 के स्‍तर की तरफ बढ़ सकता है बैंक निफ्टी, बाजार के स्‍तरों को समझें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (03 जून) को बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड स्तरों पर पहुँच कर बंद हुए थे। निफ्टी 3.25% ऊपर और सेंसेक्‍स 2630 अंकों की उछाल दर्ज की गयी थी। 

पीएसयू बैंक सूचकांक में 8% की बढ़त दर्ज की गयी और इसके शानदार प्रदर्शन के साथ ही सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक सकारात्‍मक दायरे में रहे। तकनीकी रूप से बाजार पूरे दिन 23100-23250 के दायरे में रहे और कीमतों में तीव्र उछाल के साथ आराम से 23000 के ऊपर कारोबार बने रहे, जो क‍ि मोटेतौर पर सकारात्‍मक है। 

सूचकांक जब तक 23000 के ऊपर रहेंगे, तब तक तेजी का रुझान जारी रह सकता है। ऊपर की तरफ सूचकांक 23500, 23800 या 24000 के स्‍तर तक भी जा सकता है। दूसरी तरफ, 23000 के नीचे सूचकांक में करेक्‍शन आ सकता है और ये 22800 के स्‍तर तक टूट सकता है। ऐसे में 23800 के स्‍तर के आसपास आंशिक मुनाफावसूली करने की रणनीति बनानी चाहिए। 

बैंक निफ्टी 51000 के स्‍तर के आगे निकलने में कामयाब रहा, जो सूचकांक को 52000 के स्‍तर की तरफ बढ़ने में मददगार सिद्ध हो सकता है। इसमें 50500 के स्‍तर पर सपोर्ट मौजूद है।

(शेयर मंथन, 04 जून 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख