शेयर मंथन में खोजें

सहयोगी दलों के समर्थन और ब्‍याज दरों में कटौती की उम्‍मीद बढ़ने से लौटा निवेशकों का भरोसा : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (06 जून) को घरेलू शेयर बाजार अस्‍थ‍िरता के बावजूद बड़े दायरे में बने रहे और जैसे-जैसे निवशकों ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को स्‍वीकारना शुरू किया ये अंतत: लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी 201 अंकों (0.90%) की बढ़त के साथ 22821 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

मिडकैप 100/स्‍मॉलकैप 100 में 2.2%/3.3% की रैली के साथ व्‍यापक बाजार में भी तीव्र रैली रही। पीएसयू बैंक, आईटी, रियल्‍टी और ऑयल ऐंड गैस में सबसे ज्‍यादा बढ़त आयी, ये 2-4% तक चढ़ गये। एफएमसीजी में मुनाफा वसूली आयी, इसके अतिरिक्‍त सभी अन्‍य क्षेत्र हरे निशान में बंद हुए। भाजपा के साथ नयी सरकार के गठन के लिए दो प्रमुख सहयोगियों द्वारा समर्थन देने के बाद भरोसा मजबूत हुआ और निवेशकों ने राहत की सांस ली है। 

अनुमान से कमजोर रोजगार आँकड़ों के आने के बाद अमेरिकी फेड की सितंबर बैठक में ब्‍याज दरों में कटौती की उम्‍मीद बढ़ने से वैश्विक कारणें ने भी आज की रैली में योगदान दिया। सबकी नजरें अब इस सप्‍ताहांत होने वाले सरकार गठन के साथ ही आज होने वाली ईसीबी की बैठक और कल आने वाली आरबीआई की नीति परिणाम और टिप्‍पणी पर होगी। 

(शेयर मंथन, 06 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख