शेयर मंथन में खोजें

ब्लैक रोज इंडस्ट्रीज (Black Rose Industries) ने छुआ ऊपरी सर्किट

ब्लैक रोज इंडस्ट्रीज (Black Rose Industries) ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज ऊपरी सर्किट छू लिया।

इस तेजी के दौरान यह तकरीबन 9.98% चढ़ कर 9.92 रुपये पर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 3:08 बजे यह 9.53% की उछाल के साथ 9.88 रुपये पर है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 9.02 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी ने अपने प्रस्तावित मोनोमेर उत्पादन इकाई के संदर्भ में एक रासायनिक कंपनी के साथ विदेशी तकनीक लाइसेंस करार किया है। कंपनी के इस प्रस्तावित प्लांट की उत्पादन क्षमता 10,000 एमटी होगी। इसके 2012 के प्रारंभ में क्रियाशील हो जाने की संभावना है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख