शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 20,000, निफ्टी (Nifty) 6,000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया। निफ्टी (Nifty) भी 6,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। आज के कारोबार में रियल्टी और आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 59 अंक यानी 0.30% की कमजोरी के साथ 19,942 पर रहा। निफ्टी 18 अंक यानी 0.30% की गिरावट के साथ 5,991 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.20% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.43% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.29% की गिरावट रही।

आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 20,105 और निफ्टी 6,037 तक चढ़ गये। लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर चले गये। सेंसेक्स 20,000 और निफ्टी 6,000 के स्तर के नीचे फिसल गये। फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे बाजार की गिरावट भी बढ़ती गयी। यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट कायम रही। कारोबार के अंतिम घंटों में सेंसेक्स 19,804 और निफ्टी 5,946 तक फिसल गये। कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार की गिरावट में कमी आयी। लेकिन निफ्टी 6,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब न हो सका। सेंसेक्स भी 20,000 के स्तर के नीचे बंद हुआ।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा 1.60% गिरावट रही। आईटी को 1.33%, टीईसीके को 1.05% और तेल-गैस को 1.03% का घाटा सहना पड़ा। कैपिटल गुड्स में 0.94% और हेल्थकेयर में 0.25% की कमजोरी रही। पीएसयू में 0.06% की हल्की गिरावट रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 0.99%, बैंकिंग को 0.42% और एफएमसीजी को 0.21% का फायदा हुआ। ऑटो में 0.08%, धातु में 0.06% और पावर में 0.02% की मामूली बढ़त रही। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख