शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर: रैनबैक्सी (Ranbaxy), गैमन इंडिया (Gammon India), क्रिसिल (Crisil), प्रिज्म इंफॉर्मेटिक्स (Prism Informatics)..

रैनबैक्सी (Ranbaxy): कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में हैपेटाइटस बी की दवा बाराक्ल्यूड (Baraclude) को लेकर ब्रिस्टल मेयर्स स्क्यूब ( Bristol-Myers Squibb) से पेटेंट की लड़ाई जीत ली है।

गैमन इंडिया (Gammon India): कंपनी को नागाई पावर प्लांट से 310 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
क्रिसिल (Crisil): कंपनी ने अमेरिका की आउसोर्सिंग कंपनी पीपल रिसर्च (Pipal Research) को 1.75 करोड़ डॉलर में खरीद लिया है। 
प्रिज्म इंफॉर्मेटिक्स (Prism Informatics): कंपनी को कुवैत नेशनल पेट्रोलियम कंपनी से एंटरप्राइज प्लानिंग का ठेका मिला है।
फेरी इंडस्ट्रीज (Farry Industries): ओबाइक ट्रेडिंग (Obike Trading) ने कंपनी में 20% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए 24 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर का ऐलान किया है।
श्याम स्टार जेम्स ( Shyam Star Gems): स्वर्णसरिता ज्वैलर्स ने कंपनी में 20% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए 18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर का ऐलान किया है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख