शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) – निफ्टी (Nifty) लाल निशान पर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट दिख रही है।

हालाँकि बाजार खुलने के कुछ ही मिनट के भीतर निफ्टी (Nifty) ने 6,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। लेकिन कुछ ही देर के बाद निफ्टी इस स्तर नीचे फिसल गया।
सुबह 9:10 बजे सेंसेक्स (Sensex) 71 अंक की गिरावट के साथ 19,871 पर है। निफ्टी 29 अंक की कमजोरी के साथ 5,962 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.01% की गिरावट दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.07% की कमजोरी है, जबकि बीएसई मिडकैप में 0.05% की हल्की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के हेल्थकेयर, पावर, पीएसयू और एफएमसीजी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में गिरावट का रुख है। सबसे ज्यादा कमजोरी आईटी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.58% नीचे है। सेंसेक्स के 22 शेयरों में गिरावट का रुख है, जबकि 8 शेयर में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा कमजोरी हीरो होंडा (Hero Honda) में है। इसका शेयर 0.95% नीचे है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख