शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

शेयर बाजार में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 572.05 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 9:38 बजे यह 2.59% की मजबूती के साथ 570.85 रुपये पर है। बुधवार को कंपनी का शेयर 556.45 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में हैपेटाइटस बी की दवा बाराक्ल्यूड (Baraclude) को लेकर ब्रिस्टल मेयर्स स्क्यूब ( Bristol-Myers Squibb) से पेटेंट की लड़ाई जीत ली है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख