शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) का कलिंगनगर संयंत्र में उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

खबरों के अनुसार टाटा स्टील (Tata Steel) ने ओडिशा में अपने कलिंगनगर संयंत्र में तेजी से उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए कंपनी ने कलिंगनगर संयंत्र में पहले ही प्रति वर्ष 3 मिलियन टन वाले पहले फेज की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा प्रति वर्ष 3 मिलियन टन वाला परियोजना का दूसरा फेज भी इसमें शामिल किया जायेगा। दरअसल वैश्विक बाजार में इस्पात उद्योग की कीमतों में अस्थिरता होने के कारण कंपनी ने यह लक्ष्य रखा है।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर शुक्रवार के 325.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 324.00 रुपये पर खुला है। कमजोरी के साथ खुलने के बावजूद टाटा स्टील के शेयर में आज बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। करीब सवा 11 बजे यह 3.10 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 328.60 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 364.15 रुपये और निचला स्तर 200.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख