शेयर मंथन में खोजें

मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) की सहायक कंपनी को मिला ठेका

मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) ने कहा है कि इसकी सहायक कंपनी मैन प्रोजेक्ट्स को 751.69 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारत मुंबई कंटेनर टर्मिनल्स से मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पर चौथे कंटेनर टर्मिनल के विस्तार के लिए मिला है। भारत मुंबई कंटेनर टर्मिनल्स सिंगापुर की पीएसए इंटरनेशनल की सहायक कंपनी है।
बीएसई में मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन का शेयर सोमवार के 45.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 46.50 रुपये पर खुला है। 11 बजे तक हरे निशान पर रहने के बाद इसमें गिरावट का रुख शुरू हुआ और यह लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 0.35 रुपये या 0.76% की गिरावट के साथ 45.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 50.10 रुपये के स्तर तक ऊपर चढ़ा और 28.85 के स्तर तक नीचे गिरा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख