शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी के बावजूद 1.5% टूटा बायोकॉन (Biocon) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी बायोकॉन (Biocon) के शेयर में आज 1.5% की कमजोरी दिख रही है।

दरअसल अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने बायोकॉन के बेंगलुरु संयंत्र के लिए फॉर्म 483 में 6 टिप्पणियाँ जारी की हैं। यूएसएफडी ने कंपनी के इंसुलिन दवा पदार्थ निर्माण संयंत्र के पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण के बाद ये टिप्पणियाँ दी हैं। अमेरिकी औषधि नियामक ने बायोकॉन के इस संयंत्र का निरीक्षण 25 फरवरी से 05 मार्च के बीच किया था। हालाँकि बायोकॉन के अनुसार कंपनी तेजी से इन कमियों को संबोधित करने के लिए आश्वस्त है।
बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
दूसरी तरफ बीएसई में बायोकॉन का शेयर 625.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गिरावट के साथ 609.80 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 9.55 रुपये या 1.53% की कमजोरी के साथ 615.90 रुपये पर चल रहा है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,882.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 718.35 रुपये और निचला स्तर 543.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख