शेयर मंथन में खोजें

प्रमोटर ने घटायी रिलैक्सो फुटवेयर्स (Relaxo Footwears) में हिस्सेदारी, शेयर मजबूत

रिलैक्सो फुटवेयर्स (Relaxo Footwears) के शेयर में आज करीब 1.5% की मजबूती दिख रही है।

रिलैक्सो फुटवेयर्स के प्रमोटरों ने करीब 181 करोड़ रुपये में कंपनी के 24 लाख से ज्यादा शेयर बेच दिये हैं, जो इसकी करीब 2% हिस्सेदारी के बराबर है। प्रमोटरों (रमेश कुमार दुआ, ललिता दुआ, गौरव दुआ, राहुल दुआ और साक्षी दुआ) ने 5 मार्च और 6 मार्च को कंपनी के 24.40 लाख शेयरों (1.96% हिस्सेदारी) को बाजार में बिक्री के माध्यम से बेच दिया। इसके साथ ही रिलैक्सो फुटवेयर्स में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 37.47% से घट कर 35.50% रह गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलैक्सो फुटवेयर्स का शेयर 744.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 755.95 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 11.05 रुपये या 1.48% की बढ़ोतरी के साथ 755.25 रुपये पर चल रहा है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,095.66 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 874.00 रुपये और निचला स्तर 598.00 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि रिलैक्सो फुटवेयर्स देश की प्रमुख फुटवेयर कंपनियों में से एक है। यह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए जूते, चप्पल और सैंडल बनाती है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख