शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) ने किया 3.50 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान

प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एचडीएफसी (HDFC) ने चालू वित्त वर्ष के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर के लाभांश के भुगतान का ऐलान कर दिया है।

लाभांश के भुगतान का उद्देश्य कंपनी द्वारा वर्ष के दौरान अपनी सहायक कंपनियों से प्राप्त लाभांश को वितरित करना है। एचडीएफसी ने कल बाजार बंद होने के बाद यह घोषणा की थी।
अंतरिम लाभांश के हकदार शेयरधारकों का निर्धारण करने के लिए एचडीएफसी ने 18 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। निर्धारित शेयरधारकों को लाभांश के भुगतान की शुरुआत 25 से की जायेगी।
बता दें कि 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर एचडीएफसी का मुनाफा 60.11% की गिरावट के साथ 2,113.80 करोड़ रुपये रहा था। 2017 की समान तिमाही में कंपनी ने 5,300 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
दूसरी बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,885.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में वृद्धि के साथ 1,897.00 रुपये पर खुल कर 1,874.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 5.20 रुपये या 0.28% की गिरावट के साथ 1,880.00 रुपये पर चल रहा है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,23,415.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,051.00 रुपये और निचला स्तर 1,646.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख