शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के राइट्स इश्यू को आधे से ज्यादा सब्सक्राइब करेंगे प्रमोटर, जीआईसी

प्रमुख दूरसंचर कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के 32,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में आधे से ज्यादा शेयरों को इसके प्रमोटर और जीआईसी (GIC) खरीदेंगे। जीआईसी सिंगापुर का सरकारी स्वायत्त वेल्थ फंड है।

एयरटेल ने राइट्स इश्यू में प्रमोटरों के साथ ही जीआईसी द्वारा 16,785.7 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने की घोषणा की है। कंपनी के प्रमोटर 11,785.7 करोड़ रुपये और जीआईसी 5,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदेगा।
एयरटेल की एक प्रमोटर सिंगापुर टेलीकॉम ने कंपनी में 3,750 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। सिंगापुर टेलीकॉम 220 रुपये प्रति की दर से 17 करोड़ नये शेयरों की खरीदारी के जरिये यह निवेश करेगी।
गौरतलब है कि नये निवेश के साथ ही सिंगापुर टेलीकॉम की एयरटेल 35.2% हिस्सेदारी हो जायेगी और यह एयरटेल में सबसे बड़ी शेयरधारक बनी रहेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एयरटेल का शेयर 309.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 309.50 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे यह एक दम सपाट 309.35 रुपये पर ही चल रहा है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,23,659.57 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 429.00 रुपये और निचला स्तर 277.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख