शेयर मंथन में खोजें

साढ़े पाँच महीनों के शिखर पर पहुँचा इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर

आज इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर पिछले साढ़े 5 महीनों का शिखर छू कर बंद हुआ।

बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,682.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 1,689.50 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,718.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो 28 सितंबर 2018 के बाद से इसका सबसे ऊँचा स्तर है।
अंत में बैंक का शेयर 17.95 रुपये या 1.07% की वृद्धि के साथ 1,700.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,02,495.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,037.90 रुपये और निचला स्तर 1,333.90 रुपये रहा है।
गौरतलब है इंडसइंज बैंक ने गुरुवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत विकल्पों का उपयोग करने वालों को 10 रुपये प्रति वाले 39,080 शेयर आवंटित किये। कल आवंटित किये गये शेयर हर मामले में इसके मौजूदा शेयरों के समरूप ही होंगे।
1994 में शुरू हुआ इंडसइंड बैंक भारत में नये जमाने के निजी बैंकों में पहला है। दिसंबर 2018 तक देश भर में बैंक की 1,558 शाखाएँ और 2,453 एटीएम थे। इसके लंदन, दुबई और अबू धाबी में भी प्रतिनिधि कार्यालय हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख