शेयर मंथन में खोजें

आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) के निदेशक मंडल ने दी शेयर वापस खरीदने की मंजूरी

आज दवा निर्माता कंपनी आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में निदेशक मंडल ने शेयर वापस खरीदने (बायबैक) के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। कंपनी 10 रुपये मूल कीमत वाले अधिकतम 2,82,100 इक्विटी शेयरों (कुल शेयरों के 1.2%) को 900 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदेगी। इसके लिए आरती ड्रग्स 25,38,90,000 शेयर वापस खरीदेगी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 29 मार्च को प्रस्तावित बायबैक के लिए बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। बता दें कि आरती ड्रग्स ने जनवरी 2018 में भी 875 रुपये के प्रति के भाव पर 2.7 लाख शेयरों को वापस खरीदे थे।
इस बीच बीएसई में आरती ड्रग्स का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 669.15 रुपये पर ही खुला। कारोबार के दौरान यह करीब 3.5% की बढ़ोतरी के साथ 692.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर 2 बजे के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जिससे यह नीचे की ओर 650.00 रुपये तक गिरा।
अंत में आरती ड्रग्स 14.15 रुपये या 2.11% की गिरावट के साथ 655.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,544.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 705.00 रुपये और निचला स्तर 495.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख