शेयर मंथन में खोजें

9% से अधिक चढ़ा बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyeing) का शेयर

कपड़ा उद्योग कंपनी बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyeing) का शेयर आज 9% से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दरअसल कंपनी की मुम्बई रियल एस्टेट परियोजना को मुम्बई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) से ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिल गया है। ग्रेटर मुम्बई नगर निगम ने कंपनी की मुम्बई में जीडी अम्बेडकर रोड पर स्थित आवासीय भवन परियोजना को हरी झंडी दिखा दी है।
दूसरी तरफ बीएसई में बॉम्बे डाइंग का शेयर 133.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 134.35 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 149.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 12.10 रुपये या 9.08% की वृद्धि के साथ 145.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 145.40 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 321.60 रुपये और निचला स्तर 82.35 रुपये रहा है।
1879 में शुरू हुई वाडिया समूह की कंपनी है। बॉम्बे डाइंग भारत में वस्त्रों के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख